Thursday, October 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर देहात में क्षेत्राधिकारी समेत नौ पुलिस कर्मियों के बदले कार्यभार

कानपुर देहात में क्षेत्राधिकारी समेत नौ पुलिस कर्मियों के बदले कार्यभार

कानपुर देहात(हि.स.)। जनपद में पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को तबादला एक्सप्रेस चला दी है।क्षेत्राधिकारी समेत कई थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्जों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गये हैं। कानपुर देहात जनपद के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने शनिवार को तबादला एक्सप्रेस चलाई है।

उन्होंने प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक शिव ठाकुर को प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद बनाया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद प्रमोद कुमार शुक्ला को प्रभारी अपराध शाखा कार्याल से सम्बध्द कर दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक के पीआरओ आनन्द शर्मा को थानाध्यक्ष देवराहट बनाया है। वहीं देवराहट थानाध्यक्ष जीत मल को अमराहट का चार्ज दे दिया इसी के साथ अमराहट थानाध्यक्ष सुभाष कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक डेरापुर बना दिया है।

वहीं चार उपनिरीक्षक को बदलते हुए पुलिस लाइन से मंजीत दयाल को चौकी प्रभारी बिरुहुन , मो० हासिक को थाना शिवली से चौकी प्रभारी भाऊपुर कर दिया है। वहीं दो उप निरीक्षक का पदावनति करते हुए अनुज अवस्थी वरिष्ठ उप निरीक्षक मंगलपुर से पुलिस लाइन और बृज किशोर को थाना बरौर से पुलिस लाइन भेज दिया है।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular