Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर के दो आईपीएस अधिकारियों की हुई पदोन्नति, आनंद कुलकर्णी बने डीआईजी

कानपुर के दो आईपीएस अधिकारियों की हुई पदोन्नति, आनंद कुलकर्णी बने डीआईजी

– अपर पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी बने आईजी

कानपुर (हि.स.)। कानपुर के दो पुलिस अधिकारियों के लिए नया साल पदोन्नति लेकर आया। इनमें अपर पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी और आनंद प्रकाश तिवारी शामिल हैं। आनंद कुलकणी को तो अपर पुलिस आयुक्त का चार्ज संभालते ही डीआईजी पद पर पदोन्नति हो गई। वहीं दूसरे अपर पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी को आसाम कैडर से आईजी पद पर पदोन्नति का आदेश आया है।

कमिश्नरेट कानपुर नगर में प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त पद पर नवनियुक्त हुए आईपीएस आनंन्द कुलकर्णी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने आनंन्द कुलकर्णी को कमिश्नरेट कानपुर नगर में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय का जिम्मा सौंपा है। कानपुर का चार्ज संभालते ही यूपी कैडर के आनंद कुलकर्णी अब डीआईजी बन गये हैं। वहीं दूसरे अपर पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी का आईजी पर पदोन्नति हुई है। उनके पदोन्नति का आदेश आसाम से आ गया है और वह आसाम कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। हालांकि वह मूलत: रहने वाले उत्तर प्रदेश के हैं।

आनंद कुलकर्णी मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और 2008 बैच के आईपीएस हैं। इन्हें पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वर्ण व रजत डिस्क देकर सम्मानित भी किया जा चुका है। कुलकर्णी अब तक इंटेलिजेंस मुख्यालय में एसपी के पद पर तैनात थे। अपनी प्राथमिकताओं के बारे में कुलकर्णी ने बताया कि मामलों की निष्पक्ष जांच व उनका त्वरित निस्तारण पर फोकस रहेगा। जिम्मेदारी के साथ जनोन्मुखी पुलिसिंग को बढ़ावा देंगे।

अजय/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular