Thursday, May 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुरः तिरंगे का अपमान करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

कानपुरः तिरंगे का अपमान करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

कानपुर(हि.स.)। पनकी थाना पुलिस कमिश्नरेट कानपुर पुलिस ने शनिवार को राष्ट्रध्वज तिरंगा को अपमान करने के मामले में तीन अभियुक्तों को चौबीस घंटे के अन्दर भीतर गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपितों के कब्जे से फटा हुआ तिरंगा बरामद किया। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पनकी थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन सिंह ने बताया कि टीम की सक्रियता के चलते 24 घण्टे के अंदर तीनों आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर शनिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने राष्ट्रध्वज को फाड़कर सोशल मीडिया में फोटो वायरल किया था। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से पुलिस टीम ने फटा हुआ तिरंगा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular