Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा के नये प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल 18 अगस्त को पहुंचेंगे लखनऊ

भाजपा के नये प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल 18 अगस्त को पहुंचेंगे लखनऊ

-यूपी भाजपा कार्यकर्ता कर रहे अपने संगठन मंत्री का इंतजार

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल 18 अगस्त को प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यूपी भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन रहे सुनील बंसल के स्थान पर नियुक्त किया है। बंसल अब पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व संभालेंगे।

भाजपा ने 10 अगस्त को संगठनात्मक ढांचे में भारी फेरबदल किया। उसके बाद से पार्टी कार्यकर्ता अपने नये संगठन मंत्री का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धर्मपाल 18 अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे। इसके बाद वह पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

धर्मपाल लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री के तौर पर काम किये हैं। उसके बाद वह झारखण्ड भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन के दायित्व पर भेजे गए। प्रदेश के हर जिले में बड़ी संख्या में युवा उनसे जुड़े हुए हैं। समर्थकों को भी उनके आने का इंतजार है।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular