Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआईटी सेक्टर के युवाओं को लखनऊ में मिलेगा विदेशी कम्पनियों का साथ

आईटी सेक्टर के युवाओं को लखनऊ में मिलेगा विदेशी कम्पनियों का साथ

– उप्र को देंगे क्वालिटी इम्प्लाइमेंट के अवसर : अभय श्रीवास्तव

लखनऊ (हि.स.)। न्यू जर्सी यूएसए में आईटी कम्पनी चला रहे दम्पति ने आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मुहैया करवाने की मुहिम शुरू की है।

युवा उद्यमी कार्डिनल कार्नेशन के संस्थापक अभय श्रीवास्तव और उनकी प्रेरणा श्रीवास्तव आजादी का अमृत महोत्सव मनाने यूएसए से लखनऊ आए हुए हैं। उन्होंने इस अवसर पर लखनऊ के युवाओं को आईटी सेक्टर में घर बैठे रोजगार के नए अवसर देने की शुरुआत कर दी है।

अभय श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को आईटी कम्पनियों में काम करने के लिए दिल्ली, बैंगलुरू या पुणे का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें लखनऊ में ही मशहूर विदेशी आईटी कम्पनियों में रोजगार मिलेगा।

उत्तर प्रदेश को क्वालिटी इम्प्लाइमेंट उपलब्ध करवाने की बात करते हुए कहा कि युवाओं को जानी-मानी विदेशी आईटी कम्पनियों में रोजगार का अवसर मिलेगा। इंटरव्यू में सेलेक्ट होने के बाद कम्पनी लैपटॉप से लेकर सारे संसाधन युवाओं को उपलब्ध करवाती है।

प्रेरणा श्रीवास्तव ने कहा कि कार्डिनल कार्नेशन लखनऊ के सभी कॉलेज से सम्पर्क कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएगी। कम्पनी युवाओं को रोजगार के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए उन्हें स्वस्थ रखने का कार्य भी करेगी।

ख्याति प्राप्त योग गुरु हर दिन योगा क्लासेज लेंगे। सीएसआर एक्टीविटी के तहत आजादी के अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त को रॉबिन हुड आर्मी के साथ मिलकर जरुरतमंद बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जरुरी सामान उपलब्ध करवाया जाएगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular