Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकड़ाके की सर्दी में पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने जरूरतमंदों के...

कड़ाके की सर्दी में पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

वाराणसी(हि.स.)। आंग्ल नववर्ष में कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे गरीबों और जरूरतमंदों की सुध शहर दक्षिणी के विधायक और प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने ली है। मंगलवार को विधायक ने शहर के अलग—अलग चौराहे पर सड़क किनारे रहने वाले गरीबों और जरूरत मंदों में कंबल वितरित किया। जरूरतमंदों में गर्म कम्बल वितरित करने के बाद विधायक तिवारी ने नगर निगम के अफसरों से अलाव की व्यवस्था करने के लिए बातचीत भी की। भीषण सर्दी में गरीबों को राहत देने के बाद विधायक ने उनसे स्नेह पूर्वक बात भी की।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular