Wednesday, September 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकंचनपुर रेलवे कालोनी तालाब में गेंद निकालने गया किशोर डूबा, मौत

कंचनपुर रेलवे कालोनी तालाब में गेंद निकालने गया किशोर डूबा, मौत

वाराणसी(हि.स.)। मंड़ुवाडीह थाना क्षेत्र के कंचनपुर रेलवे कालोनी स्थित निर्माणाधीन तालाब में रविवार को गेंद निकालने गया एक किशोर डूब गया। जब तक बालक को निकाला जाता उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाते ही किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

कंचनपुर स्थित कर्दमेश्वर नगर कॉलोनी निवासी सुरेश सिंह की गुमटी मार्केट बरेका में बेकरी की दुकान है। पूर्वाह्न में सुरेश सिंह का पुत्र शानू (13)अपने दोस्तों के साथ रेलवे कॉलोनी तालाब के पास क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान गेंद निर्माणाधीन तालाब में चला गया। गेंद को निकालने के लिए शानू तालाब में उतरा। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख उसके साथ आये लड़कों ने शोर मचाया। स्थानीय युवकों ने तालाब से शानू को निकाल बरेका अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शानू की मौत से पिता सुरेश और मां रानी सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार दो साल पहले सुरेश सिंह के 15 साल के बड़े बेटे ने भी आत्महत्या कर ली थी।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular