Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमन चैन के साथ अदा की गई ईद-उल-ज़ुहा की नमाज

अमन चैन के साथ अदा की गई ईद-उल-ज़ुहा की नमाज

-सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस का रहा सख्त पहरा

औरैया (हि.स.)। मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोंल्लास साथ मना रहे हैं। इससे पहले ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों ने नमाज अदा की। इस दौरान ईदगाह जाने वाले रास्तों में काफी चहल-पहल और एक अजीब रौनक नजर आयी। क्या बूढ़े और क्या बच्चे सभी नए-नए कपड़े पहनकर अपने-अपने घरों से ईदगाह के लिए रवाना हुए।

दगाह में ईद की नमाज़ 7:15 बजे पर बाबा का पुर्वा स्थित ईदगाह में सात बजे और जामा मस्जिद आस्ताना आलिया समदिया में आठ बजे ईद-उल-ज़ुहा की नमाज़ अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमनचैन व भाईचारा कायम रहने की दुआएँ मांगी गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन तैनात रहा। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले लगकर नमाजियों ने बधाईयां दी। बकरीद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला रहा है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular