Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया : दो दिन से लापता चाचा-भतीजे के शव यमुना नदी में...

औरैया : दो दिन से लापता चाचा-भतीजे के शव यमुना नदी में मिले

 – यमुना नदी में मछली पकड़ने गए चाचा भतीजे

औरैया (हि. स.)। जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्वा सेंगनपुर निवासी चाचा भतीजे दो दिन पहले घर से बिना बताए मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे। जब देर शाम वह लोग घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल सका। इस पर परिजनों द्वारा इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सक्रिय हुई थाना पुलिस ने बीहड़ में खोजबीन शुरू कर दी। मगर कोई नतीजा नहीं निकल सका।
इसके उपरांत दूसरे दिन सुबह पुलिस गायब चाचा भतीजे की तलाश में जुटी हुई थी। उसी दौरान यमुना नदी किनारे एक साइकिल पड़ी हुई मिली और कुछ ही दूरी पर मछली पकड़ने का तार व अन्य सामान भी पड़ा हुआ था। इस पर लोगों ने नदी में डूब जाने की संभावना जताई। पुलिस ने गोताखोर को बुलाकर तलाश शुरू कराई। देर शाम चाचा रिजवान पुत्र सुभान खान का शव गोताखोरों ने तलाश कर लिया। जबकि 14 वर्षीय सोहेल खान पुत्र कुर्बान खान का पता नहीं लग सका था, मगर शुक्रवार की सुबह गोताखोरों ने उसका भी शव ढूंढ निकाला। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दो-दो शवों को देखकर आसपास के लोगों की भी आंखें नम हो गई। 
ग्रामीणों ने बताया कि सोहेल नासिक (महाराष्ट्र) से अपने मामू की शादी के लिए अपनी नानी के साथ सेगनपुर अपने घर आया था। नासिक (महाराष्ट्र) में मजदूरी करता था। सोहेल के मामू अरमान की शादी 18 नम्बर की थी। दूसरे मामू की शादी गुफरान की शादी 19 नम्बर की थी। मौके पर एसडीएम अजीतमल रमापति, सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पण्डे, तहसीलदार सन्ध्या शर्मा, एसओ अयाना ललित कुमार ने शव को पंचनामा भर पीएम को भेजा। एसडीएम अजीतमल रमापति ने म्रतक परिवार को हर सम्भव सहायता देने लिए आश्वासन दिया।  

RELATED ARTICLES

Most Popular