Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएसएसपी ने सर्राफा कारोबारियों के साथ की बैठक

एसएसपी ने सर्राफा कारोबारियों के साथ की बैठक


-कारोबारी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगाये सीसीटीवी कैमरे:मुनिराज

-नौकरों की पुलिस वैरिफिकेशन कराने का किया अनुरोध

गाजियाबाद(हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने शुक्रवार को सर्राफा कारोबारियों के साथ सीधी वार्ता की और उन्हें सजग रहने की अपील की। उन्होंने सभी कारोबारियों से अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा नौकरों की पुलिस वैरिफिकेशन कराने की सलाह दी।

पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में जनपद के सभी सर्राफ़ा व्यापारियों एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यापारियों से अपने थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों (थाना प्रभारी/चौकी इंचार्ज/बीट कांस्टेबल) का मोबाइल नंबर फोन में सेव करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के आसपास नजर आने अथवा शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की।

गाजियाबाद में पिछले कुछ दिनों के दौरान अपराधों की बाढ़ सी आ गयी है। गुरुवार को भी राकेश मार्ग पर बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर सुनार विकास वर्मा को गोली मार कर घायल कर दिया था। जिसके बाद व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। व्यापारिक संगठनों ने अपराध की रोकथाम के लिए बड़े पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular