Monday, May 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेश एचडीएफसी बैंक ने उत्तर प्रदेश में अपनी पहली महिला शाखा वाराणसी में...

 एचडीएफसी बैंक ने उत्तर प्रदेश में अपनी पहली महिला शाखा वाराणसी में खोली

– महिला शाखा का शुभारंभ कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने किया

वाराणसी(हि.स.)। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने उत्तर प्रदेश में अपनी पहली महिला शाखा वाराणसी में खोली है। सोमवार को चेतगंज स्थित आर्य महिला पीजी कॉलेज परिसर में खुले बैंक के शाखा का उद्घाटन कमिश्नर कौशलराज शर्मा ने किया। इस शाखा में प्रबंधक समेत सभी कर्मचारी महिलाएं हैं।

वाराणसी में बैंक की 25वीं शाखा और उत्तर प्रदेश की पहली महिला शाखा के उद्घाटन के अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मनीष टंडन सर्किल हेड, रोहित खन्ना क्लस्टर हेड एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैंक के ब्रांच बैंकिंग हेड नॉर्थ अखिलेश राय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ये बैंक की लैंगिक और विविधता संबंधी पहलों को आगे ले जाने के हमारे प्रयास का एक और उदाहरण महिलाओं की शाखा खोलना है। यह तेजी से बढ़ते बैंक वितरण और नेटवर्क के माध्यम से हमारे ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है। बढ़ते आर्थिक विकास और बढ़ते अवसरों के साथ, बैंक अपने ग्राहकों को वन स्टॉप बैंकिंग समाधान प्रदान करेगा।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular