Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउमेश पाल हत्याकांड दुखद, अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायेंगे: बृजेश...

उमेश पाल हत्याकांड दुखद, अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायेंगे: बृजेश पाठक

– प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने वाराणसी में जन औषधि केंद्रों का किया उद्घाटन

वाराणसी(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार को पांडेयपुर स्थित पं.दीन दयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय परिसर में जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की।

प्रयागराज गोलीकांड से जुड़े सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि घटना दुखद है। पूरे मामले की जांच चल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य करती है। प्रयागराज की घटना में जो भी शामिल है उन को चिन्हित किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच पूरी होने पर घटना में शामिल दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि आने वाले दिनों में कई पीढ़ियां इसे याद करेगी। पूरे मामले को हम फास्ट ट्रेक कोर्ट में भी ले जाएंगे। सरकार प्रतिबद्ध है कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायेंगे। समाजवादी पार्टी के जातिगत जनगणना से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बदल चुका है । 2017 से पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में अव्यवस्था का माहौल था, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी थी। आज माहौल बदल चुका है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में आर्थिक मोर्चे पर यूपी नंबर एक बनने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे प्रदेश में बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि हर क्षेत्रों में काफी ज्यादा सुधार हुआ है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि गरीब और जरूरतमंद लोगो तक सस्ती दवा पहुंच सके इसके लिए प्रदेश के जिलों में जन औषधि केंद्रों को खोला जा रहा है। वाराणसी में सामुदायिक केंद्र चोलापुर, चिराईगांव, पिंडरा, बड़ागांव, आराजीलाइन, हरहुआ में जन औषधि केंद्रों को खोला गया है। अब इन केंद्रों पर आने वाले गरीब तबके के मरीजों को आसानी से सस्ते दर पर जरूरत की दवाईयां उपलब्ध हो सकेगी। इसके पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री पाठक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular