Monday, May 4, 2026
Homeमनोरंजनऋतिक रोशन ने किया अपनी लेडी लव सबा आजाद को किस, वीडियो...

ऋतिक रोशन ने किया अपनी लेडी लव सबा आजाद को किस, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री सबा आजाद पिछले कुछ महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऋतिक और सबा को अक्सर साथ देखा जाता है। अब उनका एक वीडियो काफी चर्चित हो चुका है। हाल ही में ऋतिक रोशन को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस बार गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी उन्हें ड्रॉप करने एयरपोर्ट पहुंचीं। इस मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को अलविदा कहते हुए मीडिया के सामने लिपलॉक किस करते नजर आये।

ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म ”फाइटर” और ”वॉर 2” में नजर आएंगे। उनकी दोनों फिल्में 2024 तक पर्दे पर आएंगी। इसी बीच ऋतिक रोशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस बार सबा आजाद भी उनके साथ एयरपोर्ट पहुंचीं और कार से उतरने से पहले ऋतिक ने अपनी ”लेडी लव” को एक प्यारी सी किस दी। उनका ये प्यारा सा वीडियो देखकर फैंस काफी खुश हैं।

बॉलीवुड में इस समय ऋतिक रोशन और सबा आजाद की डेटिंग की चर्चा खूब चल रही है। कुछ दिनों पहले दोनों को साथ में डिनर डेट पर देखा गया था। इसके बाद सबा आजाद ऋतिक की फैमिली गेट टूगेदर में भी शामिल हुईं। दोनों को करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में हाथ में हाथ डाले घूमते भी देखा गया था।

ऋतिक ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी। हालांकि, 2014 में उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया। उनके तलाक के फैसले से फैंस हैरान रह गए थे। उसके बाद ऋतिक पिछले कुछ महीनों से सबा को डेट कर रहे हैं। सबा एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। उन्हें कई बार साथ देखा गया है। एयरपोर्ट हो या फिर आउटिंग, सबा और ऋतिक हर जगह एक साथ जाते नजर आते हैं। ये भी कहा जा रहा है कि ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular