लखनऊ (हि.स.)। गुरुवार को सुबह से ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। कई जगहों पर हल्की बुंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी आज दिनभर में कई बार पूरे प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। आर्द्रता भी कई जगहों पर अधिक होने के कारण उमस बनी हुई है। वहीं पिछले चौबिस घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस फतेहगढ़ का रहा।
गुरुवार को मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में फतेहगढ़ का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मेरठ का तापमान 41.8, लखनऊ का 42.3 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 42.3 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 43.1 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 42.5 डिग्री सेल्सियस, बलिया का 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
वहीं गुरुवार को साढ़े ग्यारह बजे प्रयागराज का तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 32.4 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 34.6 डिग्री सेल्सियस, फुर्सतगंज का 31.6 डिग्री, गोरखपुर का 31.6, झांसी का 31, लखनऊ का 31 डिग्री सेल्सियस व मेरठ का 30.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
उपेन्द्र
