उप्र: कोरोना के उच्चतम स्तर से सक्रिय मामलों में 54 प्रतिशत की गिरावट

मरीजों के ठीक होने से रिकवरी दर बढ़कर हुई 91.64 प्रतिशत
लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब घटकर 31,495 हो गई है। राज्य में अभी तक 17 सितम्बर को संक्रमण उच्चतम स्तर पर था, तब 68,235 सक्रिय मामले थे। इससे अब 36,740 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इस तरह अब लगभग 54 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।अब तक 4.18 लाख मरीज इलाज के बाद हो चुके हैं स्वस्थअपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि बीते चौबीस घंटे में संक्रमण के 1,746 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 4,18,685 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों के तेजी से ठीक होने की वजह से रिकवरी दर अब 91.64 प्रतिशत हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमित लोगों में से अब तक कुल 6,685 लोगों की मृत्यु हुई है। अब तक कुल 1.31 करोड़ कोरोना नमूनों की हुई जांचअपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,35,506 सैम्पल की जांच की गयी। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 1,31,47,388 सैम्पल की जांच की गयी है।14,765 मरीजों का होम आइसोलेशन में चल रहा इलाजउन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में कुल सक्रिय मरीजों में से 14,765 लोग होम आइसोलेशन यानि घर पर रहकर इलाज की सुविधा का लाभ ले रहे हैं। जो कुल मरीजों का 46.88 प्रतिशत है। इसके अलावा 2,561 मरीज निजी अस्पतालों व शेष राज्य सरकार की एल-1, एल-2 व एल-3 की व्यवस्था के तहत सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 2,55,287 मरीजों ने होम आइसोलेशन की सुविधा का विकल्प लिया है, जिनमें से 2,40,522 मरीजों के इलाज का समय पूरा होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज घोषित कर दिया गया है।13.49 करोड़ लोगों के बीच पहुंची स्वास्थ्य टीमेंस्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंचकर सर्वेश्रण कर रही हैं। अभी तक 2,73,73,939 करोड़ घरों का सर्वेक्षण किया है। इसके तहत 13,49,23,116 करोड़ से अधिक लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई है।

error: Content is protected !!