उप्र : आयोग ने सहायक आचार्य एवं कर्मशाला अनुदेशक का परिणाम किया घोषित

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ने बुधवार को उप्र के मेडिकल कालेजों में सहायक आचार्य टीबी एण्ड चेस्ट के छह पदों, एम.ओ.एच कम सहायक आचार्य के पांच पदों, कर्मशाला अनुदेशक काष्ठ कला  तथा कर्मशाला अनुदेशक शीट मेटल के पदों का परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के उप सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग, उप्र के राजकीय मेडिकल कालेजों में सहायक आचार्य टीबी एण्ड चेस्ट के छह पदों हेतु 22-23 अक्टूबर 2020 को साक्षात्कार लिया गया था। जिसके आधार पर अभिषेक सिंह, मनोज कुमार पाण्डेय, सचिन कुमार गुप्ता, लक्ष्मी देवी, सुलक्षणा गौतम व कोमल लोहचब को सफल घोषित किया गया है। 
इसी प्रकार चिकित्सा शिक्षा विभाग, उ.प्र के राजकीय मेडिकल कालेजों में एम.ओ.एच कम सहायक आचार्य के पांच पदों हेतु 22-23 अक्टूबर 2020 को साक्षात्कार हुआ था। जिसके आधार पर अंकिता बाजपेयी, विशाल अग्रवाल, अभिषेक तिवारी, गगन गर्ग व श्रद्धा मिश्रा को सफल घोषित किया गया है।
आयोग के उप सचिव लखन लाल शिवहरे के मुताबिक प्राविधिक शिक्षा विभाग, उप्र के अंतर्गत कर्मशाला अनुदेशक काष्ठकला के सोलह पदों तथा कर्मशाला अनुदेशक शीट मेटल के दस पदों पर भर्ती हेतु 4-5 फरवरी तथा 5-6 फरवरी 2020 को साक्षात्कार के आधार पर कर्मशाला अनुदेशक काष्ठकला तथा कर्मशाला अनुदेशक शीट मेटल के दोनों पदों हेतु संस्तुत दो अभ्यर्थियों द्वारा कर्मशाला अनुदेशक शीट मेटल पर नियुक्ति हेतु दिये गये शपथ पत्र के क्रम में कर्मशाला अनुदेशक काष्ठकला के पद में घटित दो रिक्त पदों पर दिलीप कुमार एवं अंकुर सोनकर को सफल घोषित किया गया है। साथ ही कर्मशाला अनुदेशक शीट मेटल पद तथा कर्मशाला अनुदेशक काष्ठकला के दोनो पदों हेतु एक अभ्यर्थी द्वारा कर्मशाला अनुदेशक काष्ठकला पद पर नियुक्ति हेतु लोकेश कुमार को नियुक्ति हेतु संस्तुत किया गया है।

error: Content is protected !!