Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : 'अग्निपथ' पर हो रहे हिंसक प्रदर्शन में अब तक 15...

उप्र : ‘अग्निपथ’ पर हो रहे हिंसक प्रदर्शन में अब तक 15 एफआईआर दर्ज, 101 गिरफ्तार

-151 के तहत 168 लोगों का चालान किया

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय सेना में भर्ती की नई ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों को लेकर पुलिस ने अब तक 15 एफआईआर दर्ज की हैं। इस दौरान 101 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। 151 सीआरपीसी के तहत 168 को लोगों का चालान किया है। ये आंकड़े और भी बढ़ सकते हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने शनिवार को यह बताया कि भारतीय सेना में भर्ती की नई ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में कई जिलों में प्रदर्शन हुआ है। सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की। ट्रेन की बोगी और रोडवेज बस, को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांति व्यवस्था बनाने में जुटी है। साथ ही साथ प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों की भी पहचान कर गिरफ्तारी की जा रही है। अब तक 15 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 101 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। 151 सीआरपीसी के तहत 168 को लोगों का चालान की कार्रवाई की गई है।

एडीजी ने यह भी बताया कि आज भी मीरजापुर, जौनपुर चंदौली समेत कई जिलों में विरोध प्रदर्शन की खबरें है। रोडवेज बसों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले किया गया है। पथराव किया गया है, जिसमें कई पुलिस कर्मी चोटिल हुए है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular