गोरखपुर(हि.स.)। अग्निपथ योजना को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। इस योजना को लेकर अभी केवल युवाओं मे आक्रोश देखा जा रहा था, लेकिन शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया ।
शनिवार को दिन में लगभग साढ़े ग्याहर बजे गोरखपुर में आम आदमी पार्टी ने जिलाधिकारी पर प्रदर्शन किया और अग्निपथ योजना के प्रति विरोध जताया। इस दौरान आप नेताओं ने अग्निपथ को देश के युवाओं को ठगने वाली योजना बताया है और युवाओं के भविष्य के प्रति घिर लापरवाही बरतने की बात कही। आप के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदर्शन में लगभग एक दर्जन पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। हर उस जगह पर नजर रखी जा रही है जहां युवाओं के जुटने और प्रदर्शन या बवाल की आशंका है। शहर के विभिन्न मार्गों पर सायरन बजती गाड़ियां दौड़ रहीं हैं और मुस्तैद पुलिस गश्त लगा रही है। जिला प्रशासनिक ने भी शहर की सम्भावित गतिविधियों पर नजरें गड़ा रखी हैं।
आमोद
