उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

नई दिल्ली (हि.स.)। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ-हज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने आज नई दिल्ली स्थित केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय में केंद्र एवं यूपी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। इसमें में केंद्र की नरेन्द्र मोदी एवं राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के जरिए विभिन्न सामाजिक-आर्थिक-शैक्षिक सशक्तिकरण की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। यूपी में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कॉलरशिप्स, रोजगारपरक कौशल विकास, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं-कार्यक्रमों पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली गई है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नकवी ने बताया कि इस समीक्षा बैठक में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों आदि पर समीक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि बच्चों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप योजना के बारे में भी बात की गई है और इसे राज्य में और ज्यादा बढ़ाने पर बल दिया गया है।

बताया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में हुनर हाट का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी तादाद में हुनर के उस्तादों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया है। हुनर हाट में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर हुनर मंदों की कला की प्रशंसा की है और उनके जरिए बनाए जाने वाले सामानों को खरीदा है। उत्तर प्रदेश में लगाए गए हुनर हाट की वजह से हजारों दस्तकारों और हुनर मंदों को सीधे तौर से फायदा पहुंचा है। मौलाना आजाद फाउंडेशन की तरफ से उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा स्कॉलरशिप का वितरण किया जाता है। स्कॉलरशिप सीधे बच्चों के खाते में जाती है। इस स्कॉलरशिप का फायदा सीधे तौर पर अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर के अल्पसंख्यकों के उत्थान और उनके चौतरफा विकास के लिए हर संभव प्रयास में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!