Friday, September 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइटावा: फागुनी अमावस्या पर श्याम भक्तों से धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

इटावा: फागुनी अमावस्या पर श्याम भक्तों से धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

इटावा (हि.स.)। शहर में फागुनी अमावस्या के उपलक्ष्य में खाटू श्याम के भक्तों ने शोभायात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में सैकड़ों श्याम भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पैदल हाथ में बाबा श्याम का निशान झंडा लेकर यात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के फ्रेंडस कॉलोनी के पत्ता बाग से शुरू होकर अशोक नगर शास्त्री चौराहा रामनगर होते हुए वापस पत्ता बाग पहुंची। यात्रा में शामिल श्याम भक्तों में बाबा श्याम की भक्ति को लेकर अलग ही उत्साह दिखाई दिया।

यात्रा में शामिल श्याम भक्त मोहित त्रिपाठी ने बताया कि आज फागुनी अमावस्या है। आज के दिन बाबा खाटू श्याम बहुत ही प्रसन्न होते हैं। श्याम से मांगी गई मनोकामना पूरी होने पर आज के दिन पूरे देश में हर जगह भक्त शोभायात्रा निकालते है।

रोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular