इटावा (हि.स.)। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अंतर्जनपदीय पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी की सात मोटरसाइकिलें और एक मास्टर चाबी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि सोमवार देर रात थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि दतावली नहर की तरफ से अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच लोग चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ ग्राहकों को बेचने जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग करना शुरू कर दिया तभी दतावली नहर की तरफ से कुछ लोग बाइको पर सवार आते हुए दिखाई दिए जिन्हें पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया। बाइक सवार लोग पुलिस देखकर भागने लगें जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पीछा कर पकड़ लिया।
पुलिस ने पकड़े गए लोगों से गाड़ीं के कागज मांगें तो वह कागज दिखाने में असमर्थ रहे। जिसके बाद ई-चालान एप्प पर पुलिस ने गाड़ियों का सत्यापन किया तो गाड़ियों के चेसिस, इंजन नम्बर और नम्बर प्लेट अलग.अलग पाए गए। जिसके बाद पुलिस टीम बाइक सवार पांचो लोगों को लेकर थाना ले आई। पुलिस की पूछताछ में पांचों ने अपना नाम सुनील सिंह, अजय कुमार उर्फ छोटू, पंकज, करन सिंह, हिमांशु बताया। पकड़े गए पांचों वाहन चोरों ने बताया कि हम लोग शहर में विभिन्न जगहों पर रेकी करके वाहनों की चोरी करते हैं। नम्बर प्लेट बदलकर उचित ग्राहक मिलने पर वाहनों को बेच दिया करते हैं। गिरफ्तार चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
इटावा : अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
