Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआलू के भाव में उछाल, किसानों में जगी रंगीन होली होने की...

आलू के भाव में उछाल, किसानों में जगी रंगीन होली होने की उम्मीद

फर्रूखाबाद (हि.स.)। आलू के भाव शुक्रवार को बढ़ने से किसानों ने राहत की सांस ली है। आलू मंडी सातनपुर में आज आलू की आमद लगभग 230 ट्रक रही। आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष रिंकू वर्मा के अनुसार आज सामान्य ए श्रेणी आलू का भाव 951 से 1031 रुपये प्रति कुंतल रहा। बी श्रेणी आलू के भाव 801 रुपये से 951 रुपये रहे।

जबकि सी श्रेणी आलू जिसे निबल आलू कहा जाता है उसके दाम 551 रुपये से 801 रुपये रुपये कुंटल रहा। लाल हालैण्ड आलू 1101 रुपये से 1321 रुपये प्रति कुंतल बिका 3797 प्रजाति के आलू का भाव 1051 रुपये से 1151 रुपये रहा। चिप्सोना सुपर 1101 रुपये से 1251 रुपये प्रति कुंतल बिका। खाने में लाजवाब रहीसों का पसंदीदा फुलवा आलू का भाव 1501 रुपये कुंटल रहा है।

फुलवा आलू की पैदावार बहुत कम है। इस वजह से न के बराबर किसान इस आलू की खेती करते है। लेकिन खाने में यह आलू बेमिशाल होने की वजह भाव सबसे अच्छे रहते हैं। किसान बलवीर सिंह बताते है कि फुलवा आलू बिना शीत गृह में रखे साल भर बालू में रख कर रोका जा सकता है। लेकिन मौजूदा समय में इस प्रजाति के आलू की खेती न के बराबर किसान करते है। किसानों का कहना कि आलू के भाव मे उछाल आने से किसानों के चेहरों पर चमक आ गई है। भाव बढ़ने से किसानों को उम्मीद जगी है कि यदि इसी तरह भाव रहा तो उनकी होली रंगीन हो जाएगी।

चन्द्रपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular