Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़ में रोडवेज बस व प्राइवेट बस में भीषण टक्कर, तीस यात्री...

आजमगढ़ में रोडवेज बस व प्राइवेट बस में भीषण टक्कर, तीस यात्री घायल

आजमगढ़ (हि.स.)। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-गोरखपुर राज्यमार्ग पर बनकट के समीप प्राइवेट व सरकारी बस की आमने-सामने टक्कर में तीस यात्री घायल हुए हैं। जिसमें से तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसमें महिलाएं व बच्चें भी शामिल हैं।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-गोरखपुर राज्यमार्ग पर बनकट के समीप एक शनिवार को करीब दस बजे एक प्राइवेट बस व रोडवेज की बस आमने-सामने टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। मौके पर राहगीर, स्थानीयों ने बसों के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना के बाद मौके पर डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य दर्जनभर एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। सभी घायलों के मंडलीय चिक्त्सिलय में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि परिवहन निगम की बस व प्राइवेट बस की आमने- सामने करीब दस बजे टक्कर हुई है। राहत व बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। मंडलीय जिला चिक्त्सिलय में कुल 30 घायल यात्रियों को भर्ती कराया गया है। जिसमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। डीएम ने बताया कि यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए दुघर्टना की सूचना के बाद सभी चिकित्सकों को मंडलीय जिला अस्पताल बुला लिया गया था। इसके साथ मेडिकल कालेज के चिकित्सकों को अलर्ट पर रखा गया है।

राजीव/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular