Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरंगदारी नहीं देने पर फायरिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल

रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल

मेरठ (हि.स.)। लावड़ में रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग करने वाला बदमाश शनिवार की सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। घायल बदमाश का लॉरेंस विश्नोई गैंग से कनेक्शन है।

इंचौली थाना क्षेत्र में मीठेपुर मार्ग पर आज सुबह पुलिस को बदमाशों की गतिविधि की सूचना मिली। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि एक बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान शादमान निवासी गांव पिन्ना जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। जबकि फरार बदमाश रवि पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने भी मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली। लावड़ स्थित मुकुल गारमेंटस के संचालक सुदेश सैनी को लारेंस विश्नोई गैंग के शूटर सनी काकरान और चिंदौड़ी गांव निवासी अतुल जाट ने फोन पर तिहाड़ जेल से रंगदारी मांगी थी। सुदेश सैनी ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो दुकान पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस तभी से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों की तलाश में थी। पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की थी।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि कपड़ा कारोबारी से पांच लाख रुपये फोन पर रंगदारी मांगने में एक बदमाश गिरफ्तार किया गया है। फरार बदमाश रवि पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ करके पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश में पुलिस जुटी है।

कुलदीप/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular