– सभी ट्रेनें 20 व 30 अक्टूबर के बीच चलेगी
मुरादाबाद (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने शनिवार को बताया कि दीपावली, भैया दूज और छठ पूजा के लिए पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा तथा दरभंगा के लिए 26 स्पेशल रेलगाड़ियां चलेंगी।
दीपक कुमार ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 04072 दिल्ली जंक्शन-पटना सुपरफ़ास्ट विशेष एक्सेप्रस दिल्ली जंक्शन से रात्रि 12 बजकर 5 मिनट से चलेगी और अगले दिन दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 अक्टूबर व 29 अक्टूबर को चलेगी और दो फेरे लगाएगी और कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा में रूकेगी। रेलगाड़ी संख्या 04071 पटना-दिल्ली सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस पटना से शाम 6 बजकर 45 मिनट और दूसरे दिन दिल्ली जंक्शन पर सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 अक्टूबर व 29 अक्टूबर को चलेगी और 2 फेरे लगाएगी और कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा में रूकेगी। इसी तरह 26 स्पेशल रेलगाड़ियां चलेंगी।
निमित जायसवाल
