Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा- लखनऊ फ्लाइट सेवा 26 तक बंद

आगरा- लखनऊ फ्लाइट सेवा 26 तक बंद

आगरा(हि.स.)। पिछले दिनों से आसमान में बादल छाने, फिर मौसम विभाग द्वारा आगरा और आस- पास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी और कोहरे की समस्या को देखते हुए रेलवे के बाद अब फ्लाइट सेवाओं को भी निरस्त करने की कवायद शुरू हो गई है।

मौसम विभाग द्वारा आगरा और उसके आस- पास के जिलों में बारिश और कोहरे के अनुमान के मद्देनज़र रेलवे प्रशासन द्वारा दिसंबर माह में लखनऊ इंटरसिटी सहित कई ट्रेनों को स्थगित करने के बाद अब लखनऊ-आगरा फ्लाइट सेवा को भी 26 दिसंबर तक स्थगित कर दिया है।

लखनऊ-आगरा फ्लाइट सेवा को निरस्त करने के सम्बन्ध में खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक ए अंसारी ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को 26 दिसंबर तक स्थगित कर दिया गया है और 27 दिसंबर से फ्लाइट पहले की तरह सुबह 8:25 पर लखनऊ से आगरा के लिए उड़ान भरेगी। उन्होंने बताया कि फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को ही उपलब्ध रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular