लखनऊ(हि.स.)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी ने कहा कि प्रसपा कार्यकर्ताओं में समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर उत्साह है। गठबंधन को लेकर जो भी फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव करेंगे, वह स्वीकार होगा।
दो टूक कहा कि प्रसपा के नेता समाजवादी पार्टी से गठबंधन से दुखी नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला ही पार्टी के नेताओं का फैसला है।
पहले की परिस्थितियां दूसरी थी, अभी परिस्थिति बदल गयी है। पहले छोटे दलों को जोड़कर सौ सीटें मांगी थी, अभी सीधे प्रसपा को जो सीटें मिलेगी उस पर चुनाव लड़ा जायेगा। वही प्रसपा का समाजवादी पार्टी में मर्ज भी हो सकता है।
