Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़ किया आत्महत्या का प्रयास

आगरा: युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़ किया आत्महत्या का प्रयास

आगरा (हि.स.)। आगरा में बुधवार सुबह एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़ आत्महत्या का प्रयास किया। भाई के मौत के मामले में सुनवाई न होने के चलते परेशान हो युवक ने ऐसा कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल्द से जल्द सुनवाई का आश्वासन देकर युवक की जान बचाई।

आगरा के थाना सिकंदरा के लखनपुर गांव निवासी प्रमोद आज सुबह करीबन सवा नौ बजे गांव में ही लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को मोबाइल टावर पर चढ़ता देख आस-पास के लोग उसे बचाने के लिए मोबाइल टावर के नीचे इकट्ठा हो गए। लोग उसे बार-बार समझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन युवक मोबाइल टावर से कूद आत्महत्या करने की बात कह रहा था।

जानकारी के अनुसार, प्रमोद के भाई अनुज की एक माह पूर्व सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक्सीडेंट से मौत हो गई थी। अनुज के परिवार वालों ने अहमदाबाद की एक पार्टी से अनुज का रुपयों की लेन-देन की बात कही थी और उन पर अनुज की हत्या करने का आरोप लगाया था। प्रमोद के अनुसार वो अपने भाई की हत्या के मामले में तब से सिकंदरा थाना के चक्कर काट रहा है लेकिन हर बार उसे कोई न कोई बहाना देकर लौटा दिया जाता है। इसी बात से क्षुब्ध हो बुधवार को वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की बात कहने लगा।

युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ आत्मत्या के प्रयास की सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने प्रमोद को समझाने का प्रयास किया और जल्द से जल्द कार्यवाही किये जाने का आश्वासन देकर टावर से नीचे उतारा।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular