Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: देह व्यापर में पकड़े आरोपियों को भेजा जेल

आगरा: देह व्यापर में पकड़े आरोपियों को भेजा जेल

आगरा (हि.स.)। आगरा ताजगंज में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार में पकड़े गए 11 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उनके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है। मौके से एक फरार व्यक्ति की खोजबीन में पुलिस लगी हुई है।

आगरा के ताजगंज स्थित बंसल नगर में एक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापर का धंधा चलाये जाने की खबर पुलिस को मिली थी। जिसके बाद से एसएसपी आगरा के द्वारा सीओ लोहामंडी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापा मारा गया। घटना स्थल से पुलिस ने पांच युवतियों और छह युवकों को बरामद किया जबकि स्पा सेंटर का संचालक भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

पकडे गए आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि फरार संचालक सदाकत सेंटर पर लड़कियों की डीलिंग करता था। पकड़ी गई युवतियों से पूछताछ करने पर पता चला की वे सभी विवाहिता हैं। पहले तो उन्होंने कुछ बोलने से मना कर दिया लेकिन थोड़ी सख्ती दिखाने पर अपने आरोपों को स्वीकार कर लिया।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular