आगरा : एक ही फंदे पर लटके मिले नव दम्पति का शव, चार महीने पहले हुई थी शादी

आगरा (हि.स)। शमसाबाद क्षेत्र में शनिवार को नव दम्पति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला हैं। इनकी चार महीने पहले शादी हुई थी। मृतका की बड़ी बहन की शादी भी इस घर में हुई थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

शमसाबाद में रहने वाले राकेश का पुत्र सचिन पत्थर का कारीगर है और इन दिनों भाईयों के साथ गाजियाबाद में काम कर रहा था। सचिन की क्रांति से चार महीने पहले शादी हुई थी। क्रांति की बहन की शादी भी इसी घर में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सचिन गाजियाबाद में काम करने चला गया। गांव में उसकी पत्नी सास के रहती थी। परिजनों ने बताया कि सचिन कुछ दिन पहले गांव आया था। शुक्रवार रात को पति-पत्नी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह देर तक जब वे नहीं जागे तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। सचिन की मां और भाभी ने गांव में रह रहे अन्य लोगों को सूचित किया।

परिजनों ने जब दीवार की एक ईंट निकालकर अंदर देखा गया तो सभी के होश उड़ गए। सचिन और उसकी पत्नी क्रांति का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। यह देखकर घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को फंदे से नीचे उतार कर मामले में परिवार से पूछताछ की। परिवार दोनों की आत्महत्या का कारण समझ नहीं पा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

error: Content is protected !!