Thursday, April 23, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलअवैध संबंध के शक में की थी पत्नी की हत्या, आरोपित पति...

अवैध संबंध के शक में की थी पत्नी की हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार

लखनऊ(हि.स.)। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में पांच दिसम्बर को अपने बच्चों को नींद की गोली देकर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से आरोपित फरार था, जिसमें ठाकुरगंज थाना की पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपित पति को जेल भेजने की अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी राहुल राज ने कैसरबाग स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता किया। उन्होंने बताया कि नाका के हरीनगर निवासी अमन साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रोशनलाल नगर निवासी बहनोई आंदेश्वर ने पांच दिसम्बर को बहन संध्या की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। वारदात के दौरान उसने अपने बच्चों को खाने के जरिए नींद की गोली दिया था ताकि बच्चों को न पता चल सके। पत्नी की हत्या के बाद आरोपित पति फरार हो गया था। इधर मायके पक्ष से मिली तहरीर के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। ठाकुरगंज थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपित आंदेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह शराब और जुआ खेलने का आदि है। उसने अपनी पत्नी की हत्या अवैध संबंध के शक और जुआ एवं शराब के लिए पैसे न देने पर किया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पत्नी की हत्या के आरोपित के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की।

दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular