Sunday, September 20, 2026
HomePrivacy Policyअर्मेनिया की सैन्य बैरक में भीषण आग, 15 सैनिकों की मौत, कई...

अर्मेनिया की सैन्य बैरक में भीषण आग, 15 सैनिकों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

येरेवान(हि.स.)। अर्मेनिया की एक सैन्य बैरक में भीषण आग लग गयी। इस कारण 15 सैनिकों की मौत हो गयी और कई घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक अर्मेनिया के पूर्वी गेघारकुनिक क्षेत्र के अजात गांव में स्थित सेना की बैरक में आधी रात के बाद डेढ़ बजे के आसपास अचानक आग लग गयी। जिस समय आग लगी, सैनिक बैरकों में सो रहे थे। अचानक आग लगने से वहां चीख-पुकार मच गयी। आग इतनी तेज थी कि कोई संभल नहीं सका। मौके पर ही अर्मेनिया सेना के 15 सैनिकों की मौत हो गयी। कई सैनिक गंभीर अवस्था में जख्मी हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती सैनिकों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने का खतरा भी बताया गया है।

अर्मेनिया के रक्षा मंत्री की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक सेना की इंजीनियरिंग व स्नाइपर कोर की बैरक में आग लगी है। इससे 15 सैनिकों की मौत हो गई और तीन सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि बैरक में आग क्यों और किस वजह से लगी, इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है, इसकी जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम भेजी गयी है।

संजीव मिश्र

RELATED ARTICLES

Most Popular