Saturday, June 27, 2026
Homeमनोरंजन हंसिका मोटवानी ने अपनी निजी जिंदगी पर आधारित वेब सीरीज 'लव शादी...

 हंसिका मोटवानी ने अपनी निजी जिंदगी पर आधारित वेब सीरीज ‘लव शादी ड्रामा’ का किया ऐलान

न्यूली मैरिड लाइफ का लुत्फ उठा रहीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपने अगले शो ‘लव शादी ड्रामा’ की घोषणा की है। खास बात यह है इस वेब सीरीज़ की कहानी उनके व्यवसायी पति सोहेल कथूरिया के साथ उनकी वास्तविक जीवन की शादी पर आधारित होगा। यह वेब सीरीज़ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

हंसिका ने गुरुवार को टीजर शेयर करते हुए शो की घोषणा। टीजर शेयर करते हुए हंसिका ने लिखा- “हाय, मैं हंसिका मोटवानी। मेरे जीवन में कुछ बहुत खास हुआ, मैंने शादी कर ली।” पूरी शादी केवल डिज्नी हॉटस्टार पर।” अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए हंसिका ने लिखा, “बिना ड्रामा के शादी क्या है? #HotstarSpecials #HansikasLoveShaadiDrama जल्द आ रहा है!”

बीती 4 दिसंबर को हंसिका मोटवानी ने सिंधी रीति-रिवाजों से अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया से शादी की थी। उनकी शादी और प्री-वेडिंग फोटोज बेहद सुर्खियों में रहीं। उनकी प्री-वेडिंग फंक्शन में उनके परिवार और करीबी दोस्तों ने ही शिरकत की थी। कपल की मस्ती भरी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी।

हंसिका ने टीवी शो देश में निकला होगा चांद से बाल कलाकार के रुप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में शाका लाका बूम बूम, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, करिश्मा का करिश्मा और सोन परी में दिखाई दीं। उन्होंने ऋतिक रोशन की कोई… मिल गया में भी बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular