Thursday, August 20, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडल अयोध्या : श्रीराम मंदिर संघर्षों पर दूरदर्शन बनाएगा फिल्म

 अयोध्या : श्रीराम मंदिर संघर्षों पर दूरदर्शन बनाएगा फिल्म

अयोध्या (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि मन्दिर के संघर्षों पर दूरदर्शन एक फिल्म बना रहा है। फ़िल्म निर्माण में कोऑर्डिनेशन का कार्य दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सचिव आनंद जोशी करेंगे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि मंदिर आंदोलन के पांच सौ वर्षों के इतिहास पर एक फिल्म दूरदर्शन बना रहा है। फिल्म आवाज मशहूर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने का काम फिल्म सेंसर बोर्ड के प्रसून जोशी करेंगे। चाणक्य के निर्माता डॉ चंद्र प्रकाश द्विवेदी भी इस फिल्म में साथ रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस फिल्म से जुड़े सभी लोग अपनी सेवाएं निशुल्क देंगें।

पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular