Thursday, September 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरअमृत सरोवर के लिए हुआ भूमि पूजन, ग्रामीणों में खुशी लहर

अमृत सरोवर के लिए हुआ भूमि पूजन, ग्रामीणों में खुशी लहर

रोहित गुप्ता
बलरामपुर।
भूमिगत जलस्तर को बढ़ाने और वर्षा के जल को संरक्षित करने के लिए सरकार अमृत सरोवर अभियान चला रही है। अभियान के तहत जिलाधिकारी श्रुति ने विकासखंड श्रीदत्तगंज के ग्राम पंचायत क्यामजोत में अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
बता दें कि क्यामजोत में 1.12 एकड़ में 29 लाख की लागत से पर्यटन स्थल के रूप में अमृत सरोवर विकसित किया जाना है।
जिलाधिकारी श्रुति व सीडीओ रिया केजरीवाल ने ग्राम क्यामजोत में अमृत सरोवर के निर्माण के लिए निर्धारित भूमि का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने श्रुति ने खुद फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान निर्माण कार्य का संपूर्ण नक्शा बनाए जाने तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य व सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण किए जाने का निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिया। उप जिलाधिकारी उतरौला संतोष कुमार ओझा, डीसी मनरेगा सूबेदार सिंह, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक, खंड विकास अधिकारी श्रीदत्तगंज सागर सिंह, ग्राम प्रधान क्यामजोत मनीता यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी गायत्री मौर्या रहे।

अमृत सरोवर के लिए हुआ भूमि पूजन, ग्रामीणों में खुशी लहर
RELATED ARTICLES

Most Popular