Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअब्बास अंसारी को सपा के नेता बताकर ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर...

अब्बास अंसारी को सपा के नेता बताकर ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

– सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि ‘अखिलेश यादव को हो गया था घमंड’

लखनऊ (हि.स.)। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

उन्होंने मऊ पहुंचने पर रविवार को एक चैनल पर दिए बयान में मुख्तार अंसारी के बेटे और पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी को समाजवादी पार्टी का नेता बताया। कहा कि अखिलेश यादव ने मुझे खत्म करने के लिए यह चाल चली थी। सपा ने डमी उम्मीदवारों को हमारी पार्टी से टिकट देकर यह प्रयास किया था।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन में हमारी पार्टी को 12 सीटें दी गई। उसमें से सपा नेता अब्बास अंसारी को हमारी पार्टी का सिंबल दिया गया था। जबकि आज विधायक समाजवादी पार्टी का झंडा लगाकर घूमते हैं। अब पार्टी में उन गलतियों को सुधार कराते हुए आगे बढ़ा जा रहा है।

सुभासपा मुखिया ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘अखिलेश को बहुत घमंड हो गया था। उन्होंने जहां पर भी टिकट दिया यह चाहा कि ओमप्रकाश राजभर हार जाए। सरकार तो हमारी बन रही है। अगर ओमप्रकाश के विधायक नहीं रहेंगे तो यह क्या कर पाएंगे।’

गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव में सपा उम्मीदवार की हार के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर आया यह बयान सियासी दलों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular