संवाददाता
गोंडा।
सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा कृपाल आश्रम मालवीय नगर में रविवार को परम संत राजिन्दर सिंह जी महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 11 बजे से हुआ। इसमें लखनऊ से आये मिशन के प्रचारक गुलशन भल्ला ने परम संत राजिन्दर सिंह जी महाराज का सन्देश संगत के सामने रखा। श्री भल्ला ने बताया कि हमें इस जिन्दगी में रहते हुए रूहानियत की ओर अपने कदम बढ़ाने चाहिए। अपने जीवन की सभी जिम्मेदारियों को निभाते हुए हमें ध्यानाभ्यास करते हुए परम् पिता परमेश्वर को पाने की ओर कदम बढ़ाने चाहिए। इसके पश्चात् बाल सत्संग के बच्चो ने स्टेज पर मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। इसके बाद महाराज जी के सत्संग का विडियो भी दिखाया गया। इस सभा के बाद आई हुई साध संगत ने गुरु का लंगर प्रशाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में मिशन की गोण्डा शाखा के सचिव अजय रायतानी ने आई हुई साध संगत को महाराज जी के जन्मोत्सव की बधाई दी एवं धन्यवाद किया। मिशन की गोण्डा शाखा के मीडिया प्रभारी मनोहर लाल वलेचा ने बताया की कोरोना काल के लाकड़ाऊंन के बाद पहली बार अपने गोण्डा के आश्रम में बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में यश, रिषभ, दीपक, सोनू, सिद्धार्थ, सनी, मनोहर, विमल, विशाल, रवि, गोपी, चाहत, अनिल, कमल, अनूप, दीपू, मनीष, शोभित, शिवम्, नीरज, धीरज, राकेश, व्योम, कुशल अदि सेवादारो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
