Thursday, April 23, 2026
Homeमनोरंजनअफेयर की ख़बरों के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खास अंदाज में दी...

अफेयर की ख़बरों के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खास अंदाज में दी कियारा आडवाणी को जन्मदिन की बधाई

फिल्म अभिनेत्री कियारा आडवाणी आज अपना 29 वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के जरिये कियारा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सिद्धार्थ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शेरशाह’ की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें सिद्धार्थ और कियारा साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा-”हैप्पी बर्थडे कियारा। शेरशाह का सफर तुम्हारे साथ अतुलनीय रहा। इस फिल्म से बहुत सी यादें जुड़ी हैं..हमेशा खुश रहो…ढेर सारा प्यार।’

सिद्धार्थ का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल पिछले कुछ समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बीच अफेयर की ख़बरों को लेकर सुर्ख़ियों का बाजार गर्म चल रहा है। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा गया है। ऐसे में सिद्धार्थ का कियारा को इस क्यूट अंदाज में बर्थडे विश करना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर अधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा कैप्टन विक्रम बत्रा के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी उनकी मंगेतर डिंपल चीमा का किरदार निभा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular