मथुरा (हि.स.)। जिले के थाना कोसीकलां क्षेत्र मंगलवार को महिला अध्यापक के गले से बाइक सवार लुटेरें सोने की चैन छीन कर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ के लिए क्षेत्र में काम्बिंग शुरू कर दी है।
जनपद के पुराना जीटी रोड स्थित मवसल पेच से विद्यालय पढ़ाने जा रही अध्यापिका अलका बंसल जैसे ही अपने घर से मंगलवार की प्रातः करीब आठ बजे बाहर निकली, दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ने का प्रयास किया। महिला लुटेरों से उलझ गई। इस दौरान लुटेरों की बाइक भी सड़क पर गिर गई लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी। खींचतान के बाद भी लुटेरे महिला के गले से चेन को लूट कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में पुलिस की मुस्तैदी को लेकर आक्रोश व्याप्त है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए इलाके में वाहन चेकिंग शुरू कराते हुए काम्बिंग की, लेकिन पकड़े नहीं जा सके।
महेश
