Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेश रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे बाबतपुर एयरपोर्ट, मनोज सिन्हा के घर धार्मिक आयोजन...

 रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे बाबतपुर एयरपोर्ट, मनोज सिन्हा के घर धार्मिक आयोजन में लेंगे भाग

वाराणसी (हि.स.)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार दोपहर बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर सैन्य एवं एयरपोर्ट के अफसरों के साथ-साथ भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से रक्षामंत्री सिंह जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के पैतृक गांव गाजीपुर जिले के ग्राम मोहनपुरवा के लिए रवाना हो गये।

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के परिजनों ने पैतृक गांव मोहनपुरवा में नौ दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया। इसका समापन एवं पूर्णाहुति मंगलवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में हुआ। कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया है। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और अन्य राजनेता शामिल हो रहे हैं। भंडारे में केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, अश्विनी चौबे, पंकज चौथरी, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर आदि भी शामिल होंगे। कथा के शुभारंभ के दिन से ही उप राज्यपाल सिन्हा के घर कथा सुनने के लिए भाजपा के नेता और विधायक लगातार पहुंच रहे थे। सोमवार को राज्य विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने भी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular