मथुरा (हि.स.)। कोतवाली वृंदावन की पुलिस चौकी बांके बिहारी क्षेत्र में मंगलवार 56 वर्षीय अधेड़ ने एक बालिका से अश्लीलता की। मामला उजागर होने पर आरोपित ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची और आरोपित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराने के साथ आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बच्ची पड़ोस में स्थित एक दुकान पर सामान लेने गयी थी। वहां पर 56 वर्षीय अधेड़ ने उसके प्राइवेट पार्ट में मोमबत्ती डाल दी। रोती हुई घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आनन-फानन पुलिस और परिजनों ने उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले गए और मेडिकल कराया। मामला खुलने पर आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी दशा गंभीर होने पर उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला मुस्लिम समुदाय से जुड़े होने के चलते इलाके में पुलिस बल की तैनात कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण पर पुलिस के आलाधिकारी नजर बनाए हुए हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी अधेड़ व्यक्ति के विरुद्ध पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
महेश
