Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने विधायक को नजरबंद करने के मामले में दी तीखी...

 अखिलेश यादव ने विधायक को नजरबंद करने के मामले में दी तीखी प्रतिक्रिया

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल को नजरबंद किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया है।

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि विपक्ष की एक महिला विधायक डॉ. पल्लवी पटेल को अपने विधानसभा क्षेत्र कौशाम्बी के स्थापना दिवस पर जनता से न मिलने देने के लिए प्रशासन द्वारा नजरबंद करना, भाजपाई नकारात्मक राजनीति का बेहद संकीर्ण रूप है। कौशाम्बी की जनता लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

शुक्रवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कौशाम्बी दौरे पर आए थे। उन्होंने शीतला धाम पहुंचकर कौशाम्बी महोत्सव का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही 612.94 करोड़ लागत की 116 परियोजनाओं को गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया। गृहमंत्री अमित शाह ने यहां जनसभा को सम्बोधित करते हुए इस बार 300 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने और नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने का विजय संकल्प जनता से लिया।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular