Sunday, May 17, 2026
Homeमनोरंजन गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीदा राज कपूर का बंगला

 गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीदा राज कपूर का बंगला

राज कपूर ने कभी बॉलीवुड पर राज किया था। वह न केवल एक बेजोड़ अभिनेता थे बल्कि कई बेमिसाल फिल्मों का निर्माण व निर्देशन भी किया। अब मुंबई के चेंबूर स्थित राज कपूर का बंगला बिक गया है। गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने शुक्रवार को इसे खरीद लिया है।

गोदरेज कंपनी ने हाल ही में शेयर बाजार को जानकारी दी थी कि राज कपूर का घर उनके वारिसों से खरीदा गया है। घर कितने में बिकेगा, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। इससे पहले 2019 में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गोदरेज आरकेएस योजना को विकसित करने के लिए कपूर परिवार से चेंबूर में आरके स्टूडियो खरीदा था। उसके बाद राज कपूर का मुंबई के चेंबूर स्थित बंगले को भी खरीदा लिया।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular