Sunday, March 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचसंदिग्ध वॉकी टॉकी के साथ 7 अभियुक्त गिरफ्तार

संदिग्ध वॉकी टॉकी के साथ 7 अभियुक्त गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी साजिश का शक गहराया

इस्लामिक संघ से जुड़े हो सकते हैं वॉकी टॉकी के साथ धरे गए आरोपी

संवाददाता

बहराइच। संदिग्ध वॉकी टॉकी के साथ सात युवकों की गिरफ्तारी ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। बहराइच जिले के रुपईडीहा बॉर्डर पर शुक्रवार को एसएसबी ने कार्रवाई कर इन संदिग्धों को पकड़ा। पकड़े गए युवकों के पास से प्रतिबंधित हॉपिंग फ्रिक्वेंसी वाले वॉकी टॉकी मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

नेपाल जाने का बहाना बनाकर सीमा पार कर रहे इन युवकों के तार पाकिस्तान से फंडेड इस्लामिक संघ ऑफ नेपाल से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। वॉकी टॉकी बरामद होने के बाद एसएसबी और अन्य खुफिया एजेंसियों ने सघन पूछताछ शुरू कर दी है।

पाक फंडिंग और वॉकी टॉकी से बढ़ा शक
एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक उपनिरीक्षक योगेश कुमार द्वारा दर्ज एफआईआर में साफ बताया गया है कि शुक्रवार सुबह नेपाल से आने वाले एक चार पहिया वाहन की जांच के दौरान वॉकी टॉकी बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के लोग शामिल हैं। इनमें पुणे के बिला अब्दुल रहमान शेख, मुनीर युसूफ शेख, तेमेश्यवर भोंदवे, मोहम्मद मुस्लिम, बिजनौर के अचलेश कुमार, कुशीनगर के शंकर पांडेय और बहराइच के छांगुर शामिल हैं। पूछताछ में सभी ने नेपाल जाने का मकसद कैटरिंग बताया, लेकिन वॉकी टॉकी की बरामदगी ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोग कह रहे हैं कि सभी आरोपी पाकिस्तान के पैसों से चलने वाले इस्लामिक संघ ऑफ नेपाल के संपर्क में थे और कोई बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा था। वॉकी टॉकी पर हॉपिंग फ्रिक्वेंसी इस्तेमाल होने से उनका ट्रेस करना और मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि सुरक्षा एजेंसियां इसे बहुत गंभीर मान रही हैं।

यह भी पढें: तबादला एक्सप्रेसः UP में बड़े पैमाने पर अफसर हटे

प्रतिबंधित फ्रिक्वेंसी ने खोली पोल
जानकारों के मुताबिक, हॉपिंग फ्रिक्वेंसी वाला वॉकी टॉकी आम लोगों के इस्तेमाल में नहीं आता। यह खास तौर पर गलत गतिविधियों या आतंकी मॉड्यूल में प्रयोग होता है ताकि बात-चीत को इंटरसेप्ट करना मुश्किल हो जाए। यही वजह है कि इन संदिग्धों की गिरफ्तारी ने सीमा पर सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

केस दर्ज, पुलिस को सौंपा गया
सातों युवकों के खिलाफ दूरसंचार अधिनियम, भारतीय तार अधिनियम और भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर सभी को रुपईडीहा पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस गिरफ्तारी में एसएसबी के मुख्य सिपाही अमरनाथ यादव, अरविंद कुमार और ओमप्रकाश की प्रमुख भूमिका रही। वॉकी टॉकी बरामद होने के बाद से एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और आगे की जांच में जुटी हैं।

यह भी पढें: चकमार्ग अतिक्रमण मुक्त अभियान ने उड़ाए कब्जेदारों के होश!

वॉकी टॉकी से जुड़ी जांच तेज
एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम अब वॉकी टॉकी सेट की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि इनका इस्तेमाल किन-किन स्थानों और किन उद्देश्यों के लिए किया गया। फिलहाल यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने वॉकी टॉकी के जरिए नेपाल और भारत में किसी नेटवर्क से संवाद स्थापित करने की कोशिश की थी।

सीमा सुरक्षा पर बड़ा सवाल
इस घटना ने एक बार फिर भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं। पहले भी नेपाल सीमा के जरिए कई संदिग्ध गतिविधियां सामने आ चुकी हैं, पर वॉकी टॉकी के साथ पकड़े गए युवकों ने इस बार पूरे तंत्र को झकझोर दिया है। ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है और लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जांच एजेंसियों का मानना है कि वॉकी टॉकी के इस्तेमाल से जुड़ी कई अहम कड़ियां निकट भविष्य में सामने आ सकती हैं। पकड़े गए सभी युवकों से लगातार पूछताछ की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने भी बॉर्डर इलाके में निगरानी और कड़ी कर दी है।

यह भी पढें: पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले में 3 की मौत, DM SP हटे

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular