Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 3 वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म

UP News : 3 वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में घर के बाहर खेल रही 3 वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास किया मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जलालाबाद मस्सा सिंह ने रविवार को ईएमएस को बताया कि थाना कलान अंतर्गत बारा खुर्द गांव में रहने वाली 3 वर्षीय बच्ची आज सुबह घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव में ही रहने वाला पवन आ गया और उसने बच्ची को 10 रुपए का नोट देकर उसे सुनसान जगह पर ले गया

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया जिसके बाद बच्ची चीख पड़ी तो बच्चे के परिजन वहां पहुंच गए इसी बीच आरोपी मौका देख कर वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर आरोपी पवन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है वही बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है पुलिस ने आरोपी पर धारा 376 पास्को एक्ट सहित अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की धारा लगाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular