Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : 18 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने खोला...

UP News : 18 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, हड़ताल की चेतावनी

मेरठ (हि. स.)। अपनी कई मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर सरकार की नीतियों पर रोष जताया और 18 मार्च से हड़ताल की चेतावनी दी।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर 19 फरवरी से 27 फरवरी तक सभी राज्य कर्मचारियों को अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे है। मेरठ में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, रोडवेज, पशुपालन विभाग, सेल्स टैक्स विभाग, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी और विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों में हाथों पर काली पट्टी बांधकर काम किया। 
परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन त्यागी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों पर रोष जताया। विपिन त्यागी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर फिलहाल सिर्फ हाथों में काली पट्टी बांधकर काम किया जा रहा है। 27 तारीख के बाद इस मामले में गेट मीटिंग की जाएगी। 
इसी के साथ 18 मार्च को सभी राज्य कर्मचारी जिला मुख्यालय पर उपवास रखेंगे। यदि इसके बावजूद कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होती हैं तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जाने की घोषणा कर सकते हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular