Monday, May 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से चपेट में आकर...

UP News : हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना नारखी क्षेत्र अन्तर्गत रविवार को हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटने से उसकी चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। 

थाना नारखी क्षेत्र के गांव दया गढ़ी निवासी रोहन सिंह (58) पुत्र महावीर सिंह गांव में कुछ सामान खरीदने दुकान पर गये थे। बताया जाता है कि तभी अचानक उनके ऊपर हाईटेंशन विधुत लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। जिससे करंट लगने से उनकी मौत हो गयी। हादसा देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। परिजनों के साथ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों में विद्युतत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular