Wednesday, September 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से बच्ची की...

UP News : हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से बच्ची की मौत, मां-भाई झुलसे

शाहजहांपुर (हि.स.)। जनपद के जरियनपुर गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पैदल घर जा रही मां-बेटी और बेटे पर जर्जर हाइटेंशन लाइन टूट कर गिरी गई। हादसे में बच्ची की तड़प-तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां और छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गए। मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के अनुसार, थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव जरीयनपुर निवासी विनोद की पत्नी पिंकी (28) शनिवार को उपले पाथ कर पुत्री गौरी (6) व पुत्र अभिजीत (2) के साथ घर जा रही थी। घर के करीब सड़क के ऊपर से गुजर रहा जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर तीनों पर गिरा गया। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। घटना में गौरी की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई तथा उसकी मां पिंकी और भाई अभिजीत गंभीर रुप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को फोन किया तब जाकर विद्युत सप्लाई बंद की गई। आनन फानन गंभीर रूप से झुलसे मां बेटे को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है। 
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के वक्त विद्युत कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। लेकिन, घटना होते ही कर्मचारी वहां से चले गए। आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद सीएचसी पर एम्बुलेंस ना मिलने पर भी लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति भी काफी नाराजगी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular