Thursday, September 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : हड़ताल पर रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वकील, मेरठ...

UP News : हड़ताल पर रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वकील, मेरठ कचहरी में तालाबंदी

मेरठ (हि. स.)। एडवोकेट ओमकार तोमर खुदकुशी के मामले में वकीलों का आंदोलन तेज हो गया है। गुरुवार को आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के वकील हड़ताल पर रहे। मेरठ कचहरी में वकीलों ने सभी गेट की तालाबंदी करते हुए जमकर हंगामा किया। वकीलों ने आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर देश की सभी कचहरी में एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है।

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर त्यागी के नेतृत्व में गुरुवार को वकीलों ने हंगामा करते हुए कचहरी के सभी गेट पर ताला लगा दिया। इस दौरान वकीलों ने अधिकारियों के वाहनों को भी कचहरी के भीतर नहीं जाने दिया। हर गेट पर मोर्चा संभालते हुए वकीलों ने धरना दे दिया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वकीलों ने जमकर हंगामा किया। 
महावीर त्यागी ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में सत्ता के दबाव में काम कर रही है। जिसके चलते जहां अब तक 14 में से सिर्फ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मात्र पांच लोगों के खिलाफ कुर्की नोटिस की कार्रवाई और तीन के ऊपर इनाम घोषित किया गया है। जबकि यदि एक केस में सब नामजद हैं तो सभी पर बराबर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन इस मामले में भाजपा विधायक दिनेश खटीक को बचाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि आज सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वकील आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन जल्द ही इस मामले में पूरे देश की कचहरी में हड़ताल की जाएगी। वकीलों के हंगामे के चलते कचहरी परिसर के आसपास पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। 

RELATED ARTICLES

Most Popular