Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सड़क हादसे का शिकार हुआ जिले का लाल, आखरी...

UP News : सड़क हादसे का शिकार हुआ जिले का लाल, आखरी सलामी के समय बोली मां…’चलो सरदार ड्यूटी करो’

अमेठी (हि.स.)। तिरंगे में लिपटा हुआ बेटे का पार्थिव शरीर रखा था। सेना के जवान साथी को आखरी सलामी दे रहे थे। उस समय सदा के लिए बिछड़ रहे जवान की बूढ़ी मां ने कहा ‘चलो सरदार ड्यूटी करो।’ दिल को हिला देने वाला ये मंजर था जिले के जामो थाना क्षेत्र के पूरे शुक्कलन लखनाबसंत गांव का। जहां सेना के जवान विक्रम पाण्डेय (27) गत 15-16 अक्टूबर को छुट्टी पर आए थे। वो जम्मू में तैनात थे। 21 अक्टूबर को पत्नी शिखा के साथ जब वो लखनऊ जा रहे थे कि लखनऊ के गोसाईंगंज क्षेत्र में वो एक सड़क हादसे का शिकार हो गए।

  पत्नी शिखा के अनुसार जवान विक्रम ट्रक के नीचे आ गए थे। हम मदद मांग रहे थे किसी ने मदद नहीं किया। पुलिस को फोन कर रहे थे उसका फोन नहीं लगा, एंबुलेंस को फोन लगाया उसका भी फोन नहीं लगा। एक फोर व्हीलर जा रही थी उसको हमने रुकवाया और कहा की हमें ले चलो कमांड हास्पिटल पहुंचा दो। वहां जो लोग खड़े थे उन्होंने मना कर दिया कि ये एक्सीडेंट केस है़ रहने दो एंबुलेंस आ रही है़ वो लेकर जाएगी। हमने कहा आप लोग देख रहे हैं पेशेंट की हालत कैसे हो रही है़, ऐसे करोगे तो हम कैसे लेकर जाएंगे। फिर एक मारुति वैन बुक कर हम उन्हें लेकर गए। 20 अक्टूबर से लगातार लखनऊ के कमांड हास्पिटल में जवान विक्रम पाण्डेय का इलाज चल रहा था। लेकिन एकाएक 30 अक्टूबर की शाम 4 बजे उन्होंने आखरी सांस ले ली। 31 अक्टूबर को तमाम कार्यवाही के बाद शाम 6 बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव आया। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई। 
बता दें कि जवान विक्रम तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे और 2013 में उन्होंने सरहद की सुरक्षा शुरू की थी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular